Indian Air Force Agniveer Bharti Online Form 2026

Indian Air Force Agniveer Bharti Online Form 2026

Indian Air Force Agniveer Vayu Intake 01/2027 Apply Online: Notification, Eligibility, Exam Date, Salary & Last Date 3 Feb 2026:

एक बार फिर भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीर वायु इंटेक 01/2027 के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। यह भर्ती अग्निपथ योजना के तहत उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर हो सकती है जो देश के लिए भारतीय वायु सेवा का एक हिस्सा बनने के इच्छुक हैं। अगर आपकी उम्र 17.5 वर्ष से 21 साल के बीच में है और आप 10+2 पास है  और भारतीय वायुसेना में शामिल होकर इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो यह आपके भर्ती आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं।

यह भर्ती अविवाहित भारतीय महिला और पुरुष दोनों के लिए है। 4 साल तक सेवा देने के बाद इसमें आपको स्किल सर्टिफिक, रेगुलर एयरमैन और सेवा निधि बनने का भी अच्छा मौका मिलेगा।


जरूरी तिथियां (Important Dates For Agniveer):

ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख - 12 जनवरी 2026

आवेदन की अंतिम तारीख - 8 फरवरी 2026

परीक्षा तिथि - 30 से 31 मार्च 2026

एडमिट कार्ड - परीक्षा से लगभग 1 से 2 दिन पहले

प्रोविजनल सिलेक्ट लिस्ट (PSL) - 14 नवम्बर 2026

एनरोलमेंट लिस्ट - 1 दिसम्बर 2026

सभी उम्मीदवार को यह सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार ना करते हुए अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।


शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):

भर्ती में आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता दो वर्गों में निर्धारित की गई है

विज्ञान वर्ग (Science Subject) और अन्य विषय वर्ग (Other than sceince subject)


विज्ञान वर्ग (Science Subject) के लिए शैक्षणिक योग्यता निम्न प्रकार से है

• उम्मीदवारों का 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है ।

• गणित, भौतिकी, अंग्रेज़ी विषय अनिवार्य हों

• कुल अंकों में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक

• अंग्रेज़ी विषय में भी कम से कम 50 प्रतिशत अंक

OR

• अन्यथा संबंधित विषय में तीन वर्ष में इंजीनियरिंग डिप्लोमा हो

OR

 • 2 वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम भौतिकी और गणित के साथ अन्य विषय Candidate के लिए अन्यथा किसी भी स्कूल कॉलेज से मान्यता प्राप्त इंटरमीडिएट करना अनिवार्य जिसमें 50% अंग्रेजी में और 50% गणित मे  होना अनिवार्य है।


आयु सीमा (Age Limit):

भारतीय वायु सेना के नियम अनुसार आयु सीमा निम्न तरीके से रखी गई है

 न्यूनतम आयु - 17.5 वर्ष

अधिकतम आयु सीमा - 21 वर्ष रखी गई है

जन्मतिथि सीमा 1 जनवरी 2006 से 1 जुलाई 2009 तक

इसमें उम्मीदवार को अपनी दस्तावेज सही और प्रमाणित रखने की आवश्यकता है।


फॉर्म आवेदन शुल्क (Application Fee):

इसमें सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क समान रखा गया है Rs.550 18% GST ( कुल Rs. 649) भुगतान का माध्यम ऑनलाइन ही होगा जिसमें आप UPI, Net Banking, Debit Card या फिर Credit Card भुगतान कर सकते हैं।

 

चयन प्रक्रिया (Selection Process):

अग्निवीर वायु भर्ती की चयन प्रक्रिया निम्न चरणों में होगी:

1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Online Written Exam)

2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Fitness Test)

3. चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)

4. दस्तावेज़ सत्यापन 

उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण में सफल होना अनिवार्य है।

 

सेवा अवधि, वेतन और लाभ (Service Tenure, Salary & Benefits):

अग्निपथ योजना (Agniveer) के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों की सेवा अवधि 4 वर्ष ही रखी गई है इस अवधि में अग्निवरों को आकर्षक वेतन, बीमा सुरक्षा, प्रशिक्षण सुविधा,  सेवानिधि का पैकेज प्रदान किया जाएगा और सेवा से पूर्ण होने पर योग्य वृद्धि को नियमित सेवा में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है।


मासिक पैकेज:

पहले साल - 30,000 रुपए 

दूसरे साल - 33,000 रुपए 

तीसरे साल - 36,500 रुपए 

चौथे साल - 40,000 रुपए 



फिजिकल स्टैंडर्ड (Physical Standard & Medical Standard):

हाइट (Height) - पुरुष एवं महिला दोनों के लिए 152cm (कुछ क्षेत्रों में छूट)
वजन (Weight) - हाइट के आधार पर 
छाती (Chest) पुरुष - 77cm (5cm एक्सपेंशन)
विजन - 6/12 कैरेक्टेबल से 6/6


जरूरी सूचना (महत्वपूर्ण निर्देश):

1. गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। 

2. परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड अवश्य डाउनलोड करें

3. सभी दस्तावेज़ों की मूल एवं छायाप्रति साथ रखें


आवेदन कैसे करें (How to apply Online):

आवेदन करने के लिए आप सबसे पहले भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए उसके बाद आप अग्निवीर वायु (Agniveervayu) पर क्लिक करें। उसके बाद आप Digilocker या ईमेल और मोबाइल OTP के द्वारा रजिस्टर करें। अपना फॉर्म मार्कशीट आधार पर सही से भरे जिसमें आपकी पर्सनल डिटेल, एजुकेशन और डोमिसाइल चुने। अपना पासपोर्ट साइज फोटो आपका सिग्नेचर और थंब इंप्रेशन अपलोड करें उसके बाद सबमिट कर दें और उसका प्रिंट आउट लें।

नोट (Note):

भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु भर्ती 01/2027 युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। यदि आप देश सेवा के प्रति समर्पित हैं और वायु सेना में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सही समय है। सभी पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन करें और अपनी तैयारी पूरी लगन से करें।


अक्सर जो एप्लीकेंट से पूछे जाते हैं सवाल और उनके जवाब:

प्रश्न- 1 अग्निवीर वायु 01/2027 के लिए आवेदन कब से शुरू हुए?

उत्तर- आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।

प्रश्न-2 आयु सीमा क्या रखी गई है?

उत्तर: न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष है।

प्रश्न-3 आवेदन शुल्क कितना रखा गया है?

उत्तर: सभी वर्गों के लिए ₹550 + 18% GST निर्धारित क्या गया है।

प्रश्न 4: परीक्षा कब तक होगी?

उत्तर: परीक्षा 30–31 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी

Post a Comment

0 Comments