बिहार पुलिस BPSSC ASI (Operation) भर्ती 2026 : अंतिम तिथि 4 मार्च 2026
![]() |
| Bihar Police BPSSC ASI (Operation) Recruitment 2026 |
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने Assistant Sub Inspector (Operation) के पदों के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो युवा बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। बिहार पुलिस में ASI OPERATION के लिए कुल 462 पदों पर भर्तियां की जाएगी। अगर आपने भी B.Sc भौतिक विज्ञान (Physics) पास करी हुई है और आपके बीएससी में 50% अंक आए हुए हैं तो आप भी बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है। यह भर्ती बिहार के पुरुष एवं महिला युवाओं के लिए अच्छा अवसर है। इसके बारे में पूरी जानकारी जानने के लिए पूरा पढ़े और जल्दी अप्लाई कर दें।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates BPSSC ASI Operation 2026):
नोटिफिकेशन जारी - 2 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की तिथि - 4 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि - 4 मार्च 2026
परीक्षा तिथि - जल्दी घोषित करी जाएगी
फीस जमा करने की अंतिम तिथि - 4 मार्च 2026
एडमिट कार्ड - परीक्षा से पहले
युवाओं को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि तक का इंतजार न करें क्योंकि तिथि पर सर्वर स्लो हो जाता है इसलिए आप आज ही आवेदन करे।
आवेदन शुल्क (Application Fee):
सभी श्रेणियों (जनरल/OBC/SC/ST/EWS/महिला) के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए रखा गया है।
पेमेंट मोड: पेमेंट मॉड क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग,कैशकार्ड और मोबाइल वॉलेट के द्वारा होगा।
अगर आपने एक बार फॉर्म जमा कर दिया है तो फॉर्म पूरा माना जाएगा और कोई भी रिफंड नहीं होगा।
आयु सीमा (Age Limit - 1 अगस्त 2025 से):
न्यूनतम आयु - 21 वर्ष (सभी श्रेणियों के लिए)
अधिकतम आयु -
• जनरल/EWS/महिला - 40 वर्ष
• जनरल/EWS/पुरूष - 37 वर्ष
• SC/ST/पुरुष और महिला - 42 वर्ष
• पिछड़ा वर्ग (BC)/EBC/पुरुष और महिला - 40 वर्ष
BPSSC नियम के अनुसार पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) और महिलाओं के लिए आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 01/08/2025 के आधार पर 10वीं एवं 12वीं पास के सर्टिफिकेट के प्रूफ से होगी।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने Assistant Sub Inspector (ASI) के पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारो के लिए B.SC डिग्री भौतिक विज्ञान (Physics) विषय के साथ किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पास होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवारो के B.SC में 50% अंक आए हो। अगर उम्मीदवार SC या ST श्रेणी में आते हो तो उनके लिए 45% अंकों का होना अनिवार्य है।
पदों की संख्या (Total Vacancies):
Assistant Sub Inspector ASI (Operation) के लिए BPSSC की तरफ से कुल 462 पदों पर भर्तियां की जाएगी।
कैटेगरी के आधार पर पदों की संख्या:
जनरल (General) - 185
EWS - 46
BC - 55
BC महिला - 14
EBC - 83
SC - 74
ST - 5
कुल पद - 462
यह भर्ती बिहार के सभी युवाओं के लिए है जो बिहार में सरकारी नौकरी पुलिस विभाग में करना चाहते है।
फिजिकल स्टैंडर्ड और PET (Physical Standard Test):
पुरुष (OBC/जनरल)
चेस्ट - 81- 86cm
रनिंग - 1.6 km (6 मिनट 30 सेकेंड में
हाइट - 165 cm
लॉन्ग जंप - 10 फीट
हाई जंप - 3.6 फीट
गोला फेंक - 16 पाउंड ( 16 फीट तक)
अन्य कैटेगरी (SC/ST/BC/EBC के लिए)
हाइट - 160 cm
रनिंग - 1km (6 मिनट में)
चेस्ट - 79 - 84 cm
महिला उम्मीदवार (All Categories)
हाइट - 155 cm
लॉन्ग जंप - 7 फीट
हाई जंप - 2.6 फीट
गोला फेंक - 12 पाउंड (8 फीट तक)
उम्मीदवारों को PET क्वालीफाई टेस्ट करना पड़ेगा क्योंकि इसे क्लियर करना अनिवार्य है।
चयन की प्रक्रिया (Selection Process):
• लिखित परीक्षा (Preliminary Exam) - मैथ्स, GK, रीज़निंग (सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव)
• Main Written Exam - भौतिक विज्ञान (Physics) और टेक्निकल विषयों के आधार पर
• Physical Efficiency Test (PET)
• मेडिकल टेस्ट (Medical Examination)
• Document Verification
मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के CBT परीक्षा और PET के आधार पर बनाई जाएगी।
सैलरी और लाभ Salary & Benefits):
परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारो को 29,200 रुपए से 92,300 रुपए तक सैलरी दी जाएगी जिसमें DA और HRA भी शामिल हैं। इसी के साथ ही मेडिकल की सुविधा, हाउसिंग, प्रमोशन तथा पुलिस विभाग के सभी लाभ दिए जाएंगे और रिटायर्ड होने पर पेंशन की सुविधा भी मिलेगी।
आवेदन कैसे करें (How to apply Online):
• आवेदन करने के लिए उम्मीदवार बिहार पुलिस सेवा आयोग (BPSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए
• उसके बाद आप ऑनलाइन एप्लिकेशन पर क्लिक करें
• वहां पर रजिस्टर या लॉगिन पर क्लिक करें
• अपना फॉर्म मार्कशीट के आधार पर सही भरे
• डॉक्यूमेंट अपलोड करें (फोटो,साइन B.SC मार्कशीट)
• फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकाल लें
Direct Link - APPLY NOW
यह भर्ती बिहार के उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जिन्होंने B.Sc Physics विषय के साथ पास की हुई है और वह पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी करना चाहते है। अगर आप भी इसके लिए योग्यता रखते हो तो आप भी इसके लिए आज ही अप्लाई करें।
अकसर पूछे जाने वाले सवाल: (FAQ - BPSSC ASI Operation Recruitment 2026)
प्रश्न - BPSSC ASI Operation भर्ती 2026 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर - कुल 462 पद
प्रश्न - BPSSC ASI Operation के लिए आवेदन कब से कब तक है?
उत्तर - ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू होकर 4 मार्च 2026 तक है।
प्रश्न - BPSSC ASI Operation भर्ती के लिए योग्यता क्या है?
उत्तर - B.Sc की डिग्री भौतिक विज्ञान (Physics) विषय के साथ पास होना और न्यूनतम अंक (50% SC/ST के लिए 45% अंक)
प्रश्न - BPSSC ASI Operation भर्ती के लिए आयु सीमा कितनी है?
उत्तर - न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा जनरल, EWS पुरूष के लिए 37 वर्ष महिलाओं के लिए 40 वर्ष, BC/EBC के लिए 40 वर्ष , SC/ST के लिए 42 वर्ष
प्रश्न - आवेदन शुल्क कितना है और कैसे भरना है?
उत्तर - अभिनंदन शुल्क सभी कैटेगरी के लिए ₹100 रखा गया है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से UPI, नेट बैंकिंग, कैशकार्ड और मोबाइल वॉलेट से कर सकते है।
प्रश्न - सैलरी कितनी मिलेगी?
उत्तर - 29,200 से 92,300 रुपए प्रति माह
प्रश्न - फिजिकल टेस्ट (PET) कितना मुश्किल है? क्या महिलाओं के लिए अलग है?
उत्तर - पुरुषों के लिए रनिंग 1.6 किलोमीटर हाइट 165 cm और महिलाओं के लिए हाइट 155 cm जंप और गोला फेंक के द्वारा PET क्वालीफाई हो
प्रश्न - क्या BC EBC में फायदा है?
उत्तर - हाँ BC और EBC को आयु में छूट प्रदान की जाएगी इसके लिए कैटेगरी सर्टिफिकेट तैयार करें।

0 Comments