India Post GDS Recruitment 2026: 28,000+ पदों पर आवेदन शुरू

 India Post GDS Recruitment 2026: 28,740 पदों पर आवेदन शुरू - 10th Pass Apply Now

India Post GDS Recruitment 2026: 28,000+ पदों पर आवेदन शुरू


भारतीय डाक विभाग (India Post) की ओर से India Post GDS Recruitment 2026 की आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। भारतीय डाक विभाग (India Post) ने Gramin Dak Sevak (GDS), Assistant Branch Postmaster (ABPM) और Branch Postmaster (BPM) पदों के लिए 28,740 पदों के लिए भर्ती निकाली है। यह उन लोगों के लिए सुनहरा अवसर है जिन्होंने 10वीं पास की है और सरकारी नौकरी पाना चाहते है। यह 10th Pass Government Job 2026 के लिए बड़ा मौका है सरकारी विभाग में नौकरी पाने का क्योंकि भारतीय डाक विभाग (India Post) के लिए कोई भी लिखित परीक्षा नहीं होती है। इसका चयन पूरी तरह से दसवीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से होगा। 

India Post GDS Online Form 2026 की भर्ती की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है। अगर आप भी दसवीं पास हो और आप भी Gramin Dak Sevak Vacancy 2026 में रुचि रखते हो तो जल्दी अप्लाई करें। 

India Post GDS Recruitment 2026 Important Dates:

नोटिफिकेशन जारी (Notification Release Date) - 31 जनवरी 2026 
अंतिम तिथि (Last Date To Apply Online India Post GDS 2026) - 14 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे)
फीस जमा करने की अंतिम तिथि (Application Fee Payment Last Date) - 16 फरवरी 2026
फार्म में सुधार की अंतिम तिथि (Form Correction Window) - 18/19 फरवरी 2026
मेरिट लिस्ट जारी ( Merit List Release) - फ़रवरी अंत तक या फिर मार्च के शुरुआत तक 

कुल रिक्तियां ( Total Vacancies: India Post GDS 2026 Circle Wise):

भारतीय डाक विभाग (India Post) की तरफ से कुल रिक्तियां 28,740 अनुमानित की गई है 
प्रमुख रिक्तियां सर्कल वाइस वैकेंसी 
• पश्चिम बंगाल - 2982
• तमिलनाडु - 2009
• महाराष्ट्र - 3553
• मध्य प्रदेश - 2120
• उत्तर प्रदेश - 3169
• बिहार - 1347
• गुजरात - 1830
• केरल - 1691
• दिल्ली - 42
• आंध्र प्रदेश - 1069
• छत्तीसगढ़ - 1155
• असम- 639 
• हरियाणा - 270
• झारखंड - 908
• हिमाचल प्रदेश - 520
• कर्नाटक - 1023
• ओडिशा - 1191
• पंजाब - 282
• नॉर्थ इंडियन - 1014
• राजस्थान - 634
• तेलंगाना - 609
• उत्तराखंड - 445
• जम्मू और कश्मीर - 267

पोस्टों का नाम (Post Names):

ग्रामीण डाक सेवक (Gramin Dak Sevak) - ग्रामीण इलाको के लिए डाक वितरण (Postman), छोटे लेन-देन , बचत खाते संचालन, पोस्ट ऑफिस सेवाएं 

Branch Postmaster (BPM) - उच्च जिम्मेदारी पोस्ट जिसमें अधिक सैलरी मिलेगी, ब्रांच पोस्ट ऑफिस का पूरा प्रबंधन 

Assistant Branch Postmaster (ABPM) - इसमें डाक और अन्य सेवाओं का संचालन किया जाएगा, Branch Postmaster (BPM) की सहायता 

आयु सीमा (Age Limit for India Post GDS Recruitment):

न्यूनतम आयु - 18 वर्ष 
अधिकतम आयु - 40 वर्ष 

आयु में छूट (Age Relaxation):

इंडियन डाक विभाग की ओर से SC और ST के लिए 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी और दिव्यांग (PwBD) के लिए 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी OBC के लिए 3 वर्ष की छूट दी गई है तथा अन्य श्रेणियों जैसे कि पूर्व सैनिक आदि के लिए सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।


शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification - Eligibility Criteria For 10th Pass Candidates):

India Post GDS Eligibility 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता बहुत ही आसान दी गई है। इसके लिए आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उम्मीदवारों का 10वीं पास होना अनिवार्य है। आपने 10वीं Mathematics और अंग्रेजी विषयों के साथ पास की हो। लोकल भाषा का ज्ञान होना भी जरूरी है जिसमे पढ़ना, लिखना और बोलना शामिल है। पोस्टमैन के लिए साइकिल चलाना की क्षमता भी हो । बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान होना भी आपके लिए फायदेमंद होगा । ITI और ज्यादा योग्यता रखने वाले उम्मीदवारो को ज्यादा प्राथमिकता दी जा सकती है लेकिन 10वीं पास होना अनिवार्य है।
बिना इन योग्यताओं के आवेदन करने वाले उम्मीदवारो का आवेदन निरस्त हो जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह अपनी डिटेल्स 10वीं की मार्कशीट के आधार पर भरे।

आवेदन शुल्क (Application Fee For India Post GDS Online Form 2026):

सामान्य (General) - 100 रुपए 
अल्पसंख्यक (OBC) - 100 रुपए 
SC/ST/ट्रांसजेंडर(PwBD)/ महिला - मुफ़्त 

भुगतान करने के लिए आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, मोबाइल वॉलेट या फिर इंटरनेट बैंकिंग, UPI से कर सकते है। एक बार फीस जमा होने के बाद फीस रिफंड नहीं होगी लेकिन आरक्षित वर्ग और महिलाओं के लिए निशुल्क है।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process):

India Post GDS Selection Process 2026 पूरी तरह से मेरिट से होगा इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारो को कोई भी लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। 

Merit List Preparation - मेरिट लिस्ट आपके 10वीं पास के प्रतिशत अंकों के आधार पर करा जायेगा जिसमें उच्च अंकों वाले उम्मीदवारो को पहले स्थान पर रखा जाएगा 

Document Verification - डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों के पास आयु प्रमाण पत्र, लोकल भाषा प्रमाण पत्र, मूल मार्कशीट और जाति प्रमाण पत्र आदि का होना जरूरी है।

एक बार आपका चयन होने के बाद एंगेजमेंट लेटर जारी किया जाएगा।

सैलरी और लाभ (Salary Structure & Benefits):

Branch Postmaster (BPM) के लिए सैलरी 12,000 से 29,380 रुपए प्रति माह का लाभ होगा और Assistant Branch Postmaster (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक (Gramin Dak Sevak) के लिए सैलरी 10,000 से 24,470 रुपए प्रति माह का लाभ होगा।

अतिरिक्त लाभ:

इंडियन डाक विभाग में नौकरी करने वाले उम्मीदवारो को मेडिकल की सुविधा (CGHS), छुट्टियां और लीव, पेंशन (NPS), जॉब सिक्योरिटी और ग्रामीण क्षेत्रों में सम्मानजनक काम और प्रमोशन के अवसर प्रदान किए जाएंगे।


आवेदन कैसे करें? (How to apply Online for India Post GDS Recruitment 2026):

India Post GDS में आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम के द्वारा की जाएगी आवेदन करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

 सबसे पहले आप India Post GDS Online की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए उसके बाद वहां पर आपको New Registration या फिर Apply Now का बटन दिखाई देगा जिस पर क्लिक करें उसके बाद आप अपने आधार, ईमेल या फिर मोबाइल से रजिस्टर करें। और आपके ईमेल या} फोन नंबर पर आए हुए OTR (One Time Registration) पूरा करें। उसके बाद लॉगिन करके अपना आवेदन फॉर्म पूरा भरे जिसमें आपका विवरण, शिक्षा की जानकारी, पोस्ट प्राथमिकता (BPM/ABPM/GDS) अपनी इच्छा अनुसार चुने। अपने आवश्यक दस्तावेजों को जैसे कि 10वीं पास मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, आपका सिग्नेचर और आपका जाति प्रमाण पत्र अगर पीबीडी श्रेणी में आते हैं तो आपका पीबीडी प्रमाण पत्र अपलोड करें। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

Direct Link:  APPLY NOW 

जरूरी दस्तावेज:

• आधार कार्ड 
• लोकल लैंग्वेज प्रमाण पत्र 
• दसवीं की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट (PDF/JPG फॉर्मेट)
• जाति प्रमापत्र
• कमजोर वर्ग के लिए EWS/ PwBD Certificate 
• पासपोर्ट साइज फोटो/ साइन
आपकी सभी जरूरी जानकारी आप 10वीं पास मार्कशीट के आधार पर भरे क्योंकि गलती होने पर आपका आवेदन निरस्त हो जाएगा। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते है वह अंतिम तिथि से पहले अप्लाई कर दें। 

Post a Comment

0 Comments