महत्वपूर्ण जानकारियां (SBI CBO Recruitment 2026):
विवरण डिटेल्स
भर्ती का नाम SBI Circle Based Officer (CBO) Recruitment 2026
आवेदन शुरू 29 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2026
कुल पद 2,273 (2050 पद Regular + 223 पद Backlog)
ऑनलाइन परीक्षा मार्च 2026 में
आवेदन शुल्क सामान्य (General)/OBC/EWS - 750 रुपए और SC/ST/PwBD के लिए फ्री
चयन प्रक्रिया ऑनलाइन एग्जाम, इंटरव्यू , लोकल लैंग्वेज टेस्ट और स्क्रीनिंग
आयु सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष तक (31 दिसम्बर 2025 तक)
न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएशन के साथ-साथ कम से कम 2 वर्ष बैंकिंग का अनुभव
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria: SBI CBO Recruitment 2026):
SBI CBO 2026 के लिए आवेदन करने के उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री का होना अनिवार्य है। अगर किसी उम्मीदवार ने प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन जैसे कि इंजीनियरिंग,CA, मेडिकल या फिर ICWA भी की है तो वह उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं।
आयु सीमा (31 दिसम्बर 2025 तक):
न्यूनतम आयु - 21 वर्ष
अधिकतम आयु - 30 वर्ष
आयु में छूट:
OBC (Non-creamy Layer) - 3 वर्ष
PwBD (जनरल) - 10 वर्ष
PwBD (OBC) - 13 वर्ष
PwBD (SC/ST) - 15 वर्ष
SC/ST - 5 वर्ष
Ex Servicemen - 5 वर्ष
अनुभव (Experience Requirement):
SBI CBO Recruitment के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारो के पास कम से कम 2 वर्ष का अनुभव किसी भी Scheduled Commercial Bank या फिर Regional Rural Bank में ऑफिसर के रूप में होना चाहिए।
लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी:
जिस सर्कल से उम्मीदवार अप्लाई कर रहे है तो उम्मीदवारों का उन्हीं की लोकल लैंग्वेज में प्रवीणता होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारो का 10वीं और 12वीं में अपनी लोकल भाषा पढ़ी हो या फिर लोकल लैंग्वेज टेस्ट पास करना पड़ेगा।
SBI CBO Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें:
• SBI CBO Recruitment के लिए सबसे पहले आप SBI BANK की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाए
• उसके बाद Current Opening में SBI CBO 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें
• फिर Apply Online पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें
• अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड बना लें
• अपने फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल, एजुकेशन और अपना एक्सपीरियंस और अपनी सर्कल डिटेल्स को अच्छे से भरे।
• अपने फोटो और सिग्नेचर को अपलोड कर दें
• आवेदन शुल्क पे कर दें
• आखिर में फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंट निकाल लें।
SBI BANK WEBSITE - APPLY NOW
आवेदन शुल्क पेमेंट मोड:
आवेदन शुल्क जमा करने के लिए आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या फिर UPI के द्वारा कर सकते है।
SBI CBO Recruitment 2026 सिलेक्शन प्रक्रिया:
SBI CBO 2026 के लिए चयन 4 चरणों में किया जाएगा
• ऑनलाइन परीक्षा (Objective और डिस्क्रिप्टिव)
• इंटरव्यू द्वारा
• स्क्रीनिंग (ऑनलाइन एग्जाम के स्कोर के आधार पर)
• लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट के माध्यम से
SBI CBO 2026 की परीक्षा का पैटर्न:
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की CBO परीक्षा के ऑब्जेक्टिव टेस्ट में 120 प्रश्न आयेंगे जो 120 मार्क्स के ही होगे इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारो को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
सेक्शन प्रश्न अंक समय
English Language 30 30 30 मिनट
General Awareness/Ecomomy 30 30 30 मिनट
Banking Knowledge 40 40 40 मिनट
Computer Aptitude 20 20 20 मिनट
Total 120 120 2 घंटे
डिस्क्रिप्टिव टेस्ट (English):
डिस्क्रिप्टिव टेस्ट में उम्मीदवारों को 2 प्रश्न दिए जाएंगे जो 50 अंकों के होगे तथा इन सवालों को पूरा करने के लिए 30 मिनट तक का समय दिया जाएगा। इसके अलावा Essay और Letter writing का टेस्ट लिया जाएगा।
मुख्य टॉपिक्स और सिलेबस:
Banking Knowledge: RBI Policies, Financial Awareness, Credit & Loan Policies, Banking Terms, Current Banking News
Computer Aptitude: MS Office, Networking, Computer Basics, Cyber Security, Internet, Shortcut
English Language: Grammar, Cloze test, Sentence Correction, Reading Comprehension,Para Jumbles
General Awareness/Ecomomy: Banking & Finance News, National & International Current Affairs, Static GK, Ecomomy, Budget
Discriptive: Essay on Banking/Current Topics, Letter writing (Formal/Informal)
सैलरी और लाभ:
SBI CBO (Circle Based Officer) की भर्ती 2026 बैंकिंग सेक्टर में सबसे आकर्षक सैलरी और लाभ मिलेंगे। SBI BANK की तरफ से SBI CBO की शुरुआती सैलरी 70,000 रुपए से 72,000 रुपए प्रति माह तक होती हैं। जो DA और HRA तथा अन्य अलाउंस के साथ धीरे धीरे बढ़ती रहती है।
बेसिक पे: 48,480 रुपए
इन हैंड सैलरी: 70,000 रुपए से 72,000 रुपए तक मासिक
वार्षिक पैकेज: 8 लाख रुपए से 12 लाख तक
अन्य लाभ: मेडिकल, Housing Loan Concession, बोनस, पेंशन
अकसर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ -SBI CBO Recruitment 2026):
प्रश्न - SBI CBO 2026 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर - SBI CBO 2026 में कुल 2,273 पद हैं जिनमें से 2050 पद रेगुलर और 223 पद Backlog के लिए है।
प्रश्न - SBI CBO परीक्षा का पैटर्न क्या है?
उत्तर - ऑब्जेक्टिव में 120 प्रश्न 120 अंकों के होगे साथ ही डिस्क्रिप्टिव में 50 अंक होंगे।
प्रश्न - SBI CBO आवेदन कब से कब तक होंगे?
उत्तर - आवेदन की प्रक्रिया 29 जनवरी 2026 से प्रारंभ हो गई है जो 18 फरवरी 2026 तक है।
प्रश्न - SBI CBO के लिए न्यूनतम अनुभव कितना होना चाहिए?
उत्तर - 2 वर्ष Scheduled Commercial Bank या फिर RRB में ऑफिसर के रूप में
प्रश्न - SBI CBO में सैलरी कितनी होगी?
उत्तर - 70,000 रुपए से 72,000 रुपए प्रति माह

2 Comments
Kab shuru hui hai
ReplyDeleteHow to apply
ReplyDelete