Indian Air Force Agniveer Vayu Intake 01/2027 Recruitment 2026 Apply Online: इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर वायु भर्ती 2026

Indian Air Force Agniveer Vayu Intake 01/2027 Recruitment 2026 Apply Online: इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर वायु भर्ती 2026


भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) में नौकरी की तलाश कर रहे हैं युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। Indian Air Force Vayu Intake 01/2027 Recruitment 2026 के तहत Indian Air Force (IAF) ने अग्निवीर वायु पदों के ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। यह भर्ती Agnipath Scheme के आधार पर आयोजित की जाएगी। अगर आप भी भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हो तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती के लिए अविवाहित पुरुष और महिलाएं भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 मार्च 2026 से शुरू होकर 10 मार्च 2026 रात 11 बजे तक चलेगी। फेज-1 ऑनलाइन परीक्षा 30 मार्च 2026 और 31 मार्च 2026 को परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। 

अग्निवीर वायु सेना का संक्षिप्त विवरण - IAF Agniveer Vayu Intake 01/2027 Overview:

Indian Air Force द्वारा Agniveer Vayu 01/207 भर्ती राज्यवार मेरिट लिस्ट के आधार पर आयोजित होगी। जो भी युवा इसमें चयनित होंगे उन उम्मीदवारों को 4 वर्ष की सेवा अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा। फिर उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण, अनुशासनात्मक जीवन शैली का प्रशिक्षण मिलेगा और आधुनिक रक्षा उपकरणों के साथ कार्य करने का अनुभव भी मिलेगा। 4 वर्ष पूरे होने के बाद 25% अग्निवीरो को कैडर में शामिल किया जा सकता है।

Indian Air Force Agniveer Vayu 01/2027 Recruitment Details:

Organization Indian Air Force (IAF)
पद नाम Agniveer Vayu
योजना Agnipath Scheme 
इनटेक 01/2027
आवेदन मोड ऑनलाइन
आवेदन तिथि 3 मार्च 2026 से 10 मार्च 2026
परीक्षा तिथि 30 मार्च से 31 मार्च 2026
सैलरी ₹30,000 से ₹40,000 प्रति माह
आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in

IAF Agniveer Vayu Eligibility Criteria 2026 - शैक्षणिक योग्यता:

IAF Agniveer Vayu Eligibility Criteria 2026 में विज्ञान (Science) और Non Science वाले दोनों समूह के लिए अलग-अलग पात्रता निर्धारित की है। 

Science Group: 

Science Group के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2  कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। साथ ही 12वीं में भौतिकी, अंग्रेजी और गणित जैसे विषय होने चाहिए। उम्मीदवारों के 12वीं में अंग्रेजी विषय में 50% अंक आना भी अनिवार्य है। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों के पास तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या फिर दो वर्षीय संबंधित वोकेशनल कोर्स वाले उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते है। 

Non Science Group:

Non Science Group के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारो के अंग्रेजी विषय में 50% अंक आए हो और कुल अंक भी 50% आए हुए हो। अगर किसी उम्मीदवार के 10+2 में 49% कुल अंक आए हो तो वह इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते।

आयु सीमा - IAF Agniveer Vayu Age Limit 2026:

Indian Air Force Agniveer Vayu 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु नामांकन के समय अधिकतम 21 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। IAF Agniveer Vayu Age Limit 2026 के लिए उम्मीदवारों के जन्म की गणना 1 जनवरी 2006 से 1 जुलाई 2009 के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार पात्र होगे जो केवल अविवाहित हैं। सेवा अवधि के दौरान भी विवाह करने के लिए अनुमति नहीं होगी।

सैलरी और सेवा निधि - Salary Structure & Seva Nidhi Package:

Indian Air Force Agniveer Vayu Salary Structure 2026 के तहत IAF Agniveer Vayu में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारो को प्रथम वर्ष में 30,000 रुपए प्रति माह सैलरी दी जाती है। दूसरे वर्ष में 33,000 रुपए प्रति माह सैलरी दी जाएगी। तीसरे वर्ष में 36,500 रुपए प्रति माह और चौथे साल 40,000 रुपए प्रति माह सैलरी दी जायेगी। इसी सैलरी में से उम्मीदवारों कुछ राशि कॉर्पस फंड में जमा होंगे। 4 वर्ष पूरे होने के बाद लगभग 10.04 लाख रुपए का सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा। इसके अलावा 48 लाख रुपए का जीवन बीमा कवर (Life Insurance) भी मिलेगा। इस भर्ती में पेंशन का कोई भी प्रावधान नहीं है।

चयन प्रक्रिया - IAF Agniveer Vayu Selection Process 2026:

सभी उम्मीदवारों का चयन IAF Agniveer Vayu में तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा ली जाएगी जिसमें Science Group वाले उम्मीदवारो के लिए परीक्षा 60 मिनट तक होगी और Non Science Group वाले उम्मीदवारो के लिए परीक्षा 45 मिनट तक आयोजित होगी। हर सवाल के सही जवाब पर 1 अंक दिया जाएगा और गलत जवाब पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। 
   दूसरे चरण में फिजिकल फिटनेस टेस्ट (Physical Fitness Test) लिया जाएगा जिसमें उम्मीदवारों को पुश-अप पुरुषों के लिए 1.6 कि.मी. की दौड़ 7 मिनट में, महिलाओं के लिए 1.6 कि.मी. दौड़ 8 मिनट में, स्क्वाट और सिट-अप देने होंगे। अंतिम और तीसरे चरण में उम्मीदवारों से मेडिकल टेस्ट लिया जाएगा जिसमें उम्मीदवारों के वजन, ऊंचाई, दृष्टि और अन्य चिकित्सीय मानकों की जांच की जाती है। 

IAF Agniveer Vayu Physical & Medical Standard - शारीरिक और चिकित्सीय मानक:

Indian Air Force Agniveer Vayu में सेलेक्ट होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी. रखी गई है। पुरुष वर्ग के लिए छाती 77 सेमी. और 5 सेमी. विस्तार होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की दृष्टि 6/12 से लेकर 6/6 तक होनी चाहिए। किसी भी तरह की LASIK या PRK सर्जरी वाले उमदवारों को सिलेक्ट नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों के शरीर पर स्थायी टैटू केवल निर्धारित स्थान पर ही मान्य होंगे। 

परीक्षा पैटर्न - IAF Agniveer Vayu Exam Pattern 2026:

IAF Agniveer Vayu 2026 परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। Science Group में उम्मीदवारों के लिए English और Maths विषय शामिल होगे। और Non Science Group वाले उम्मीदवारो के लिए Reasoning, General Awareness और English से सवाल आयेंगे। परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे और गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

IAF Agniveer Vayu Preparation Strategy:

IAF Agniveer Vayu Exam 2026 की तैयारी करने के लिए सभी उम्मीदवार NCERT 11वीं और 12वीं की किताबों से Physics विषय और Mathematics विषय को अच्छे से समझकर पढ़ें। रोजाना मॉक टेस्ट भी देते रहे इससे समय प्रबंधन में मदद मिलती है। विशेषकर English Grammar, Comprehension और Vocabulary पर अच्छे से ध्यान दें। रोजाना 1.6 किमी. दौड़ लगाते रहे ताकि Physical Test में अच्छी तैयारी रहे।

आवेदन शुल्क - Application Fee:

IAF Agniveer Vayu Intake Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपए साथ 18% GST के साथ कुल 649 रुपए निर्धारित की गई है। Fees का भुगतान करने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है। 

महत्वपूर्ण तिथियां - Important Dates:

• आवेदन शुरू - 3 मार्च 2026 से
• आवेदन की अंतिम तिथि - 10 मार्च 2026
• परीक्षा तिथि - 30 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक
• प्रोविजनल चयन - 14 नवंबर 2026
• नामांकन सूची - 1 दिसम्बर 2026

आवेदन प्रक्रिया - How To Apply Online For IAF Agniveer Vayu 01/2027:

IAF Agniveer Vayu 01/2027 के ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करना होगा फिर अपनी ईमेल या मोबाइल नंबर से नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सही-सही जानकारी भरें। अपने जरूरी दस्तावेज फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करें। पेमेंट ऑनलाइन करें पेमेंट करने के लिए आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट या नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते है। अंत में फॉर्म को सबमिट करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

IAF Agniveervayu Important Links:

Official Website Click Here
Join WhatsApp Click Here
Join Telegram Click Here

Latest Posts:


Post a Comment

0 Comments