![]() |
| SSB Constable Tradesman & Driver Recruitment 2026 Apply Online: 827 पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी |
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है। 10वीं पास युवाओं के लिए Sashastra Seema Bal (SSB) ने SSB Constable Tradesman & Driver Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन की घोषणा कर दी गई है। Minority Of Home Affairs के तहत यह भर्ती आयोजित होगी। इस भर्ती में युवाओं की 827 पदों पर भर्तियां होगी। SSB Constable Recruitment 2026 भर्ती में Constable के Carpenter, Driver, Water Carrier, Nursing Orderly, Tradesman, Tailor, Barber, Gardener, Veterinary जैसे पद शामिल किए गए हैं। अगर आपने भी दसवीं पास की हुई है तो आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण - SSB Constable Tradesman & Driver Vacancy 2026
SSB Constable Recruitment 2026 की भर्ती में युवाओं के लिए कुल 827 पदों पर भर्तियां निकाली है जिसमे विभिन्न ट्रेड और ड्राइवर के पदों को शामिल किया गया है। यह भर्ती Non-Ministerial और Group C Non-Gazetted (Combatised) श्रेणियों के अंतर्गत होती है। इस भर्ती में Barber, Gardener, Veterinary, Water Carrier, Nursing Orderly, Driver, Carpenter, Washerman और Cobbler जैसे पदों पर युवाओं की भर्तियां की जाएगी। जो भी उम्मीदवार अलग-अलग ट्रेड में अच्छा कौशल रखते हैं उनके लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है।
SSB Constable के लिए योग्यता क्या है - SSB Constable Eligibility Criteria 2026
SSB Constable Tradesman & Driver Recruitment 2026 में आवेदन करने के सभी उम्मीदवारों के पास शैक्षिक योग्यता के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कुछ पदों के लिए ITI डिप्लोमा या संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा की जरूरत हो सकती है। ड्राइवर के पद की भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस और ड्राइविंग करने का अनुभव भी होना चाहिए।
SSB Constable के लिए आयु सीमा - SSB Constable Age Limit 2026
SSB Constable 2026 भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष तक निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार कुछ विशेष श्रेणियों के वर्गों के लिए जैसे कि SC, ST, OBC और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारो के लिए आयु में छूट दी जाएगी। SC और ST वर्ग के उम्मीदवारो को आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। OBC वर्ग के उम्मीदवारो और Ex Servicemen को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवार अपनी श्रेणियों के आधार पर अपने डॉक्यूमेंट तैयार रखें।
SSB कांस्टेबल चयन प्रक्रिया - SSB Constable Selection Process 2026
SSB Constable Recruitment 2026 में चयन होने के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना पड़ता है सभी चरणों में उम्मीदवारों का सफल होना अनिवार्य है। अगर किसी भी चरण में कोई भी उम्मीदवार सफल नहीं हुए तो वह इस भर्ती में शामिल नहीं हो सकते हैं। उम्मीदवारों को सबसे पहले Physical Efficiency Test (PET) को पास करना होगा जिसमें पुरुष वर्ग के उम्मीदवारों को 24 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ और महिला वर्ग के उम्मीदवारो को 18 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। अगर कोई उम्मीदवार Ex Servicemen है तो उन्हें PET के लिए छूट दी जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को Physical Standard Test (PST) देना होगा जिसमें उम्मीदवारों की छाती (केवल पुरुषों के लिए) और लंबाई की माप होती है। जो उम्मीदवार इसके लिए योग्य होंगे उन्हें अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। इसके अगले चरण में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा (Written Examination) का आयोजन किया जाएगा जिसमें उम्मीदवारों के गणित (Mathematics), सामान्य ज्ञान (General Knowledge), रीजनिंग और संबंधित ट्रेड से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारो को आगे के चरण के लिए Trade Test या Skill Test देना पड़ेगा जिसमें कार्य से संबंधित उम्मीदवारों के प्रैक्टिकल कौशल की जांच होगी। अंत में उम्मीदवारों को Document Verification और Medical Examination देना होगा जिसमें सफल होने वाले सभी उम्मीदवारों का चयन होगा।
SSB Constable परीक्षा पैटर्न - SSB Constable Exam Pattern 2026
SSB Constable परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) Objective Type आते हैं। SSB Constable परीक्षा में Elementary Mathematics, Reasoning, General Knowledge और Trade Related विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी अच्छे से करें क्योंकि परीक्षा सामान्य से मध्यम होगी। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को भी हल करें। नियमित अभ्यास करने से इस परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है।
SSB कांस्टेबल सैलरी कितनी होगी - SSB Constable Salary 2026
इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारो के लिए SSB Constable Tradesman & Driver के पदों के लिए सैलरी Pay Level-3 के आधार पर 21,700 रुपए प्रति माह से 69,100 रुपए प्रति माह दी जाती है। इसके अलावा उम्मीदवारों को Ration Allowance, DA और HRA और अन्य सरकारी सुविधाओं में भी लाभ दिया जाता है। इस नौकरी में अच्छी सैलरी के साथ प्रमोशन और जॉब सिक्योरिटी भी मिलती है।
आवेदन शुल्क - SSB Constable Application Fee 2026
SSB Constable भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग निर्धारित किया गया है। General, OBC और EWS वर्ग वाले उम्मीदवारो के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। वहीं SC, ST, Ex Servicemen और महिला वर्ग के उम्मीदवारो के लिए आवेदन शुल्क पूरी तरह से निःशुल्क है। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या फिर UPI के द्वारा कर सकते है।
SSB कांस्टेबल के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें - How To Apply Online SSB Constable 2026
SSB Constable Apply Online 2026 आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को SSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
Step I - इसके बाद Recruitment सेक्शन में जाए और आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
Step II - फिर अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता और जन्मतिथि को सही से भरें।
Step III - इसके बाद उम्मीदवारों को अपना पासपोर्ट साइज फोटो, जरूरी दस्तावेज और सिग्नेचर को अपलोड करना होगा।
Step IV - ऑनलाइन माध्यम द्वारा आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
Step V - फॉर्म सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
| Important Links | |
|---|---|
| Apply Online | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Join Whatsapp | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
अकसर पूछे जाने वाले सवाल - SSB Constable Tradesman & Driver Recruitment 2026 FAQ
प्रश्न - SSB Constable 2026 के लिए न्यूनतम योग्यता कितनी है?
उत्तर - न्यूनतम योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
प्रश्न - SSB Constable Recruitment 2026 में कितनी वैकेंसी है?
उत्तर - कुल 827 पद
प्रश्न - SSB Constable परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
उत्तर - General/OBC/EWS के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है और बाकी सभी के लिए फ्री
प्रश्न - SSB Constable की कितनी सैलरी है?
उत्तर - 21,700 रुपए प्रति माह से 69,100 रुपए प्रति माह
प्रश्न - SSB Constable 2026 के आवेदन कैसे करें?
उत्तर - SSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर लें।

0 Comments