UP BEd Entrance Exam 2026 Registration Started: 10 फरवरी से अप्लाई करें - लास्ट डेट 10 मार्च 2026

 

UP BEd Entrance Exam 2026 Registration Started

उत्तर प्रदेश में B.Ed के कोर्स में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारो के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से बड़ी खुशी की खबर सामने आ रही है। UP में B.Ed के एडमिशन के लिए UP BEd Joint Entrance Examination (JEE) 2026 में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। इस बार यह परीक्षा बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी द्वारा आयोजित की जा रही है और 2026 से 2028 के सेशन के लिए 2 वर्ष के Bachelor of Education (B.Ed) के प्रोग्राम में एडमिशन दिया जाएगा। इस पोस्ट के माध्यम से UP BEd JEE 2026 के बारे में जानकारी दी जाएंगी।

UP BEd JEE 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां:

विवरण                                           तिथि

आवेदन शुरू                                     10 फरवरी 2026
लेट फीस के बिना अंतिम तिथि             5 मार्च 2026
लेट फीस के साथ अंतिम तिथि             10 मार्च 2026
UP BEd JEE परीक्षा                        26 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड जारी                              20 अप्रैल 2026
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन करें क्योंकि लास्ट डेट में सर्वर स्लो हो सकता हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria For UP BEd JEE 2026):

UP B.Ed JEE 2026 परीक्षा में आवेदन करने के लिए सभी इच्छुक उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर डिग्री या फिर मास्टर डिग्री (Social Science, Humanities, Science या Commerce) में कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। अगर आपने इंजीनियरिंग की है तो इंजीनियरिंग/टेक्नोलोजी ग्रेजुएट के लिए कम से कम 55% अंकों का होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (Age Limit For UP BEd JEE 2026):

UP B.Ed Entrance Exam 2026 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा नही है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

UP BEd JEE 2026 आवेदन शुल्क:

कैटेगरी              बिना लेट फीस         लेट फीस के साथ 
जनरल / OBC    ₹1650                  ₹2000
SC/ST               ₹850                    ₹1000

Payment करने के लिए आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से कर सकते है।

जरूरी दस्तावेज (Required Documents For UP BEd JEE 2026):

आवेदन करने वाले उम्मीदवारो के लिए निम्न दस्तावेजों का होना अनिवार्य है -
• फोटो ID प्रूफ के लिए आधार कार्ड,PAN Card, पासपोर्ट या वोटर कार्ड होना चाहिए।
• एक पासपोर्ट साइज फोटो 
• हाई स्कूल (10वीं) की मार्कशीट 
• सिग्नेचर 
• इंटरमीडिएट (12वीं) की मार्कशीट 
• कास्ट सर्टिफिकेट (SC/ST/OBC के लिए)
• ग्रेजुएशन की डिग्री 

UP BEd JEE 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? 

UP BEd JEE परीक्षा में आवेदन करने के लिए बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए 
• उसके बाद UP BEd JEE 2026 या फिर Application Form के लिंक पर क्लिक करें 
• अपने मोबाइल नंबर या ईमेल से से OTP वेरिफाई करें 
• अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड लें 
• अपनी पर्सनल डिटेल, एजुकेशन और कैटेगरी सेलेक्ट करके फॉर्म सही से भरे 
• अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें 
• आवेदन शुल्क जमा करें 
• फॉर्म को एक बार अच्छे से प्रीव्यू करें ताकि अगर कोई गलती हो तो उसे सही कर ले उसके बाद फॉर्म को सबमिट करें 
• फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।

DIRECT LINK: APPLY NOW

परीक्षा पैटर्न UP BEd Entrance Exam 2026:

UP B.Ed JEE परीक्षा दो पेपर में की जाती है जिसमें 200 प्रश्न आयेंगे पेपर 400 अंक का होगा जिसके लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।

पेपर 1 (शिक्षण योग्यता और सामान्य ज्ञान):

• भाषा (इंग्लिश/हिंदी)
• सामान्य ज्ञान 
• शिक्षण योग्यता और रीज़निंग 
कुल प्रश्न - 100 
कुल अंक - 200

पेपर 2 (विशिष्ट विषय):

• कला/ कृषि/ विज्ञान/ कॉमर्स ग्रेजुएशन डिग्री के आधार पर 
कुल प्रश्न - 100
कुल अंक - 200

सिलेबस UP BEd JEE (मुख्य टॉपिक्स):

भाषा: अंग्रेजी और हिंदी ग्रामर, कॉम्प्रिहेंशन, Vocabulary 
रीज़निंग: Verbal &Non Verbal Reasoning, Analogy, Coding-Decoding,Series 
शिक्षण योग्यता: Child Psychology, Teaching Aptitude, Pedagogy 
सामान्य ज्ञान: History, Current Affairs, Geography, Ecomomy, Science,Polity 
विशिष्ट विषय: ग्रेजुएशन स्तर के विषय फिजिक्स,Biology, Chemestry, History, Geography 

UP BEd JEE 2026 Exam के बाद क्या होगा?

• UP BEd JEE परीक्षा के बाद Answer Key जारी की जाएगी 
एग्जाम की रिजल्ट और कटऑफ मई या जून 2026 में आएगी 
काउंसलिंग के बाद कॉलेज एलॉटमेंट किया जाएगा 

अकसर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ - UP BEd JEE 2026):

प्रश्न - UP BEd JEE 2026 का रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगा?
उत्तर - 10 फरवरी 2026 से शुरू हो गया है।
प्रश्न - UP BEd JEE 2026 परीक्षा कब होगी?
उत्तर - 26 अप्रैल 2026
प्रश्न - UP BEd JEE 2026 की अंतिम तिथि कब है?
उत्तर - लेट फीस के बिना अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 और लेट फीस के साथ 10 मार्च 2026
प्रश्न - UP BEd JEE परीक्षा की आवेदन फीस कितनी है?
उत्तर - General/OBC के लिए आवेदन शुल्क 1650 रुपए लेट फीस के साथ और SC/ST के लिए 850 रुपए 
प्रश्न - UP BEd JEE परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कब होगा?
उत्तर - 20 अप्रैल 2026

Post a Comment

0 Comments