Railway RRB Group D Online Form 2026: 21,997 पदों पर आवेदन शुरू

Railway RRB Group D Online Form 2026: 21,997 पदों पर आवेदन शुरू - आज ही अप्लाई करे

Railway RRB Group D Online Form 2026 Apply Online




भारतीय रेलवे ने Group D (Level-1) पदों के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। यह 10वीं पास युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है अगर कोई भी 10वीं पास युवा सरकारी नौकरी की तलाश में तो उनके लिए पॉइंट्समैन, असिस्टेंट लोको शेड, ट्रैक मंटेनर, पॉइंट्समैन-B जैसी पोस्ट्स के लिए आवेदन कर सकते है। अभी तक भारतीय रेलवे ने Group D के लिए कुल 21,997 पदों के लिए सूचना जारी करी है। ऑनलाइन आवेदन करने की तिथियां 31 जनवरी 20226 से शुरू हो गई है और इसके आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 है। अगर आप भी 10वीं पास हैं और रेलवे में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आप भी इसके लिए आवेदन आज ही कर दे।


महत्वपूर्ण तिथियां (Importance Date):

नोटिफिकेशन जारी - 30 जनवरी 2026 
ऑनलाइन आवेदन शुरू - 31 जनवरी 2026 
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 2 मार्च 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि - 4 मार्च 2026
फार्म में सुधार की की अंतिम तिथि - 5 से 12 मार्च 2026
CBT परीक्षा तिथि - बाद में घोषित की जाएगी 
एडमिट कार्ड - परीक्षा से पहले 


कुल रिक्तियां और पोस्ट (Total Vacancies - 21,997)

भर्ती Level-1 पोस्ट्स के लिए मुख्य पोस्ट के नाम नीचे दिए गए हैं:
• Track Maintainer Grade-IV
• Assistant (Track Machine, P-way, TRD, Bridge, Operation, TL & AC, Logo Shed, C&W, S&T)
• Pointsman-B
• Group Level- D
वेकेंसिया अलग- अलग रेलवे जॉन्स में बांटी गई है Northern Railway (Delhi), Central Railway और Western Railway (Mumbai) में सबसे ज्यादा पदो पर भर्तियां दी गई है।


आयु सीमा (Age Limit):

• न्यूनतम आयु - 18 वर्ष 
• अधिकतम आयु - 33 वर्ष 
SC और ST के लिए 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी OBC के लिए 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी और दिव्यांग (PwBD) के लिए 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। आयु सीमा की गणना नोटिफिकेशन में दिए गए कट ऑफ के आधार पर करी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria):

भारतीय रेलवे में इच्छुक उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (High School) पास होना अनिवार्य है। या फिर NCVT/SCVT से ITI मान्यता प्राप्त या फिर National Apprenticeship Certificate (NAC) होना जरूरी है। इन दस्तावेजों के बिना उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते है।


आवेदन शुल्क (Application Fee):

General - 500 रुपए 

OBC - 500 रूपए 

SC/ST/EBC/Transgender/Female - 250 रूपए 

CBT परीक्षा में शामिल होने वाले कुछ श्रेणियों के उम्मीदवारों को फीस रिफंड भी किया जाएगा।


सिलेक्शन प्रक्रिया ( Selection Process):

1. Railway RRB Group D Level-1 में सरकारी नौकरी पाने के लिए इच्छुक उम्मीदवारो का Computer Based Test (CBT) लिया जाएगा जिसमें 100 प्रश्न (Maths, General Intelligence, General Science और General Awareness) 
2. Physical Efficiency Test (PET) 
3. Medical Test
4. Document Verification 
सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम रूप प्रदान करके चयनित किया जाएगा।


आवेदन कैसे करें ( How to apply Railway RRB Group D Online Form 2026):

Railway RRB Group D Online Form 2026 की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। 
Railway RRB Group D में आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवार Indian Railway की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है। जिसमें आपको सबसे पहले Apply Now पर क्लिक करना है अगर आपने OTR से रजिस्टर करना करा है तो आप पहले अपने आधार से OTR में रजिस्टर करें उसके बाद इंडियन रेलवे में आवेदन करे।

अगर आप चाहे तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी अपना आवेदन कर सकते है 
                                  Apply Now 


जरूरी दस्तावेज (Required Documents):

उम्मीदवारों के पास 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, Caste/EWS/PwBD Certificate, फोटो और साइन का होना चाहिए है। अपना नाम, DOB और पेरेंट्स का नाम 10वीं पास मार्कशीट के आधार पर भरे क्योंकि गलती होने पर आवेदन निरस्त हो सकता है।

सैलरी और लाभ ( Salary & Benefits):

रेलवे Group D में शुरुआती सैलरी 18,000 रूपए से शुरू होगी जिसमें मेडिकल की सुविधा, पेंशन प्रमोशन और जॉब सिक्योरिटी मिलती है। यह 10वीं पास युवाओं के लिए एक बहुत बड़ा अवसर होगी।

Post a Comment

0 Comments