Central Bank Of India Specialist Officer Recruitment 2026: 275 पदों पर निकली भर्तियां, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Central Bank Of India Specialist Officer Recruitment 2026: 275 पदों पर निकली भर्तियां


बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे हैं युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ गई है। Central Bank Of India (CBI) ने Specialist Officer (SO) Recruitment 2026 की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। CBI Specialist Officer (SO) Recruitment 2026 की भर्ती के लिए कुल 275 पदों पर युवाओं की भर्तियां की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से चालू हो गई है। अगर आप भी CBI SO Recruitment के लिए इच्छुक है तो आप भी 23 मार्च 2026 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। CBI Bank द्वारा सभी उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। 

पदों का विवरण - Central Bank Of India SO 2026 Vacancies Details:

Central Bank Of India द्वारा SO Recruitment 2026 की भर्ती में युवाओं के लिए विभिन्न वित्तीय क्षेत्रों और तकनीकी क्षेत्रों में 275 वैकेंसी निकाली है। CBI की ओर से जिन पदों पर भर्तियां दी जाएगी उनमें Cloud Manager, Software Devoloper (Java), Database Administration, Mobile Devoloper (iOS/Android), Information Security, Dot Net Devoloper, Data Architect, Network Administrator, Data Scientist, IT Officer, Data Engineer, Risk Manager, CA/Taxation और Gen AI Specialist को शामिल किया गया है। IT Officer के लिए सबसे ज्यादा 82 पद पर भर्तियां दी जाएगी। Production Support के लिए 26 पद, Cyber Security और Information Security के लिए 38 पद और Digital Manager के लिए 23 पदों पर भर्तियां होगी। 

Important Dates - Central Bank Of India SO Recruitment 2026:

Important Dates
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू 28 फरवरी 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026
फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026
संभावित ऑनलाइन परीक्षा / इंटरव्यू अप्रैल 2026

Central Bank Of India SO Eligibility Criteria 2026:

आयु सीमा Age Limit For CBI SO Recruitment:

Central Bank Of India के Specialist Officer के पदों के लिए आयु सीमा स्केल के आधार पर निर्धारित की गई है। Scale I के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। Scale ii और Scale III के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष दी गई है। Scale IV के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष होगी। आयु की गणना 31 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

आयु में छूट - Age Relaxation:

जितने भी उम्मीदवार आरक्षित वर्ग में आते हैं उन्हें सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। अल्पसंख्यक (OBC) वर्ग के उम्मीदवारो को आयु में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। SC और ST वर्ग वाले उम्मीदवारो को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी और दिव्यांग (PwBD) में आने वाले सभी उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification - CBI SO):

Central Bank Of India Recruitment 2026 के लिए जितने भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते है उनमें से Risk Manager के पदों के लिए उम्मीदवारों के पास MBA/PG in बैंकिंग,फाइनेंस और Statictics होना चाहिए। IT स्ट्रीम के पदों के उम्मीदवारों के लिए B.Tech/ B.E. या फिर MCA की डिग्री होनी जरूरी है। CA और Taxation के पदों के लिए उम्मीदवारों के पास पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री या फिर ICAI से Chartered Accountant की डिग्री होनी आवश्यक है। 

योग्यता और अनुभव - Qualification & Experience:

Central Bank Of India SO की भर्ती के लिए उम्मीदवारों का IT Officer स्केल I के लिए कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। और स्केल ii के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम 4 वर्ष तक का अनुभव होना चाहिए। Risk Manager स्केल III के लिए उम्मीदवारों के पास Credit,Risk या ALM से कम से कम 3 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। और जितने भी उम्मीदवार CA और Taxation के पदों के लिए आवेदन करेंगे उनके पास CA से संबंधित अनुभव होना अनिवार्य है।

Central Bank Of India SO Selection Process:

Central Bank Of India के SO भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में आयोजित किया जाएगा।
• Online Written Examination 
• Interview 
सभी उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन परीक्षा का समय 90 मिनट तक होगा। परीक्षा में 90 प्रश्न तक पूछे जाएंगे और परीक्षा 100 अंकों की होगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। जितने भी उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल होंगे उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन इंटरव्यू और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क Application Fees CBI SO:

जितने भी उम्मीदवार SC, ST, Women और PwBD वर्ग के अंतर्गत आते है उनके लिए आवेदन शुल्क 175 रुपए है। और OBC, EWS और General वर्ग के उम्मीदवारो के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए रखा गया है। फीस भुगतान करने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से UPI, Net Banking, Debit Card या Credit Card के माध्यम से कर सकते है। 

वेतन Salary Structure:

• Scale I - Rs 48,480 से Rs 85,920
• Scale ii - Rs 64,820 से Rs 93,960
• Scale III - Rs 85,920 से Rs 1,05,280
• Scale IV - Rs 1,02,300 से Rs 1,20,940
यह वेतन उम्मीदवार को प्रति माह दिया जाएगा और इसके अलावा मेडिकल सुविधा DH, HRA और अन्य बैंकिंग सुविधाएं भी दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें How To Apply Central Bank Of India SO 2026:

Central Bank Of India SO Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को Central Bank Of India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Step I - अपने मोबाइल नंबर और Email के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें 
Step II - उसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और व्यक्तिगत जानकारी सही से भरें 
Step III - हस्ताक्षर, पासपोर्ट साइज फोटो और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें 
Step IV - पेमेंट का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें
Step V - जरूरी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
Important Links
Apply Online Click Here
Join WhatsApp Click Here
Join Telegram Click Here

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQ - Central Bank Of India Specialist Officer 2026:

प्रश्न - Central Bank Of India Specialist Officer Recruitment 2026 में कितनी वैकेंसी है?
उत्तर - Central Bank Of India द्वारा Specialist Officer Recruitment 2026 के लिए कुल 275 पद है।
प्रश्न - Central Bank Of India SO Recruitment 2026 Selection Process क्या है?
उत्तर - चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी Online Exam और Interview 
प्रश्न - Central Bank Of India SO 2026 के लिए अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर - 23 मार्च 2026
प्रश्न - Central Bank Of India SO Online Form 2026 कब से शुरू हुआ?
उत्तर - ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है।
प्रश्न - Central Bank Of India Specialist Officer 2026 के लिए आयु सीमा कितनी है?
उत्तर - Scale I के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष Scale II और Scale III के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष और Scale IV के लिए न्यूनतम आयु सीमा 45 वर्ष है।

Latest Posts:



Post a Comment

0 Comments