IDBI JAM Recruitment 2026 Notification Out - Apply Online For 1300 Junior Assistant Manager Vacancies

IDBI JAM Recruitment 2026 Notification Out 

Industrial Development Bank Of India (IDBI Bank) ने Assistant Manager Grade A पदों के लिए और Junior Assistant Manager (JAM) के लिए Grade O पदों के लिए उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के अंतर्गत युवाओं को 1300 पदों पर नौकरियां दी जाएगी। यह भर्ती उन युवाओं के लिए अवसर है जो बैंक में नौकरी करना चाहते है और Banking Sector Jobs 2026 में अपना अच्छा करियर बनाना चाहते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया 8 मार्च 2026 से शुरू होकर 19 मार्च 2026 तक चालू रहेगी। आप भी अगर IDBI JAM Vacancy 2026 या IDBI Bank Recruitment 2026 के अवसर तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए यह भर्ती बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है।

IDBI Bank Recruitment 2026 Overview - मुख्य जानकारियां:

IDBI Bank की तरफ से Junior Assistant Manager (JAM) और Assistant Manager के पदों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भर्तियां निकाली गई है। 
भर्ती विवरण (Recruitment Overview)
विवरण जानकारी
संगठन का नाम Industrial Development Bank Of India
पद का नाम Junior Assistant Manager (JAM) और Assistant Manager (AM)
आवेदन शुरू 8 मार्च 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026
कुल पद 1300 Posts 
आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in

IDBI Vacancy 2026 Details - विवरण:

IDBI Bank ने Assistant Manager और Junior Assistant Manager (JAM) पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। 1300 पदों में से उम्मीदवारों के लिए Junior Assistant Manager के लिए 1100 पदो पर भर्तियां निकाली गई है और Assistant Manager के लिए 200 पदों पर भर्तियां निकाली है। Banking Jobs 2026 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक बड़ा मौका है। 

महत्वपूर्ण तिथियां - IDBI Recruitment 2026 Important Dates:

Detailed Notification -  8 March 2026
Online Application Start - 8 March 2026
Application Last Date - 19 March 2026
Exam - जल्द घोषित 
जितने भी उम्मीदवार IDBI Bank की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर लें क्योंकि अंतिम तिथि में सर्वर स्लो हो जाता है।

IDBI JAM Eligibility Criteria 2026:

जितने भी उम्मीदवार IDBI Bank भर्ती 2026 के लिए आवेदन करना चाहते है वह सभी उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इस भर्ती से संबंधित सभी योग्यताओं (Eligibility Criteria) को अच्छे से पढ़ ले। 

आयु सीमा - Age Limit For IDBI JAM & Assistant Manager:

IDBI JAM और Assistant Manager के पदों के लिए उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष है और अधिकतम आयु 25 वर्ष है। सरकारी नियमों के अनुसार SC, ST, OBC और दिव्यांग (PwBD) और अन्य आरक्षित वर्ग में आने वाले उम्मीदवारो के लिए आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता - Educational Qualification:

IDBI Bank Recruitment 2026 की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारो के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री (Graduation Degree) होनी जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए और अपने क्षेत्र से संबंधित क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। IDBI Bank Job उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो Graduate Bank Job 2026 की तलाश कर रहे हैं।

चयन प्रक्रिया - IDBI JAM Recruitment 2026 Selection Process:

सभी उम्मीदवारों का चयन IDBI Bank भर्ती 2026 के लिए दो चरणों में आयोजित किया जाएगा जिसमें पहले चरण में उम्मीदवारों को Online Examination की परीक्षा देनी होगी। Online Examination में उम्मीदवारों को Computer Based Test (CBT) देना होगा। CBT परीक्षा में विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए Personal Interview के लिए बुलाया जाएगा। दोनों चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारो का चयन मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न - IDBI JAM Exam Pattern 2026:

IDBI Bank की ओर से JAM ऑनलाइन परीक्षा के लिए कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। सभी प्रश्न 200 अंकों के होंगे। परीक्षा में गलत जवाब देने वाले उम्मीदवारो को Negative Marking दी जाएगी। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। 

आवेदन शुल्क - IDBI JAM Application Fee 2026:

सभी वर्ग के उम्मीदवारो के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग रखा गया है। General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारो के लिए आवेदन शुल्क 1050 रुपए निर्धारित किया है और SC, ST और PwD वर्ग के उम्मीदवारो के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। फीस का भुगतान करने के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या फिर UPI , Net Banking के जरिए कर सकते है।

सैलरी - IDBI Junior Assistant Manager (JAM) Salary:

IDBI Bank में चयन होने वाले सभी उम्मीदवारों को Internship Period और Training Period से गुजरना होगा। जिसमें Training Period के समय उम्मीदवारों को 5,000 रुपए प्रति माह सैलरी दी जाएगी। और Internship Period के समय उम्मीदवारों को 15,000 रुपए प्रति माह सैलरी दी जाती है। प्रोबेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को Junior Assistant Manager (JAM) Grade O के रूप में नियुक्ति दी जाएगी। 6.14 लाख रुपए से 6.50 लाख रुपए तक वार्षिक सैलरी दी जाती है। जिसमें मेडिकल सुविधा और प्रमोशन और अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिलता है। 

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? - How To Apply Online IDBI JAM Recruitment 2026:

IDBI Bank Recruitment 2026 भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले IDBI Bank की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
Step I - उसके बाद वेबसाइट में Career Section में जाकर Current Opening पर क्लिक करें 
Step II - फिर Recruitment of Junior Assistant Manager Grade 'O' वाले लिंक पर क्लिक करें 
Step III - इसके बाद Apply Online पर क्लिक करें 
Step IV - अपने जरूरी दस्तावेज, शैक्षणिक योग्यता और मार्कशीट के आधार पर जरूरी जानकारी सही से भरें 
Step V - आपके जरूरी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करें 
Step VI - ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें फिर प्रिंट निकाल लें 
Important Links
Apply Online Click Here
Join WhatsApp Click Here
Join Telegram Click Here

जरूरी दस्तावेज - Documents Required For IDBI JAM Recruitment 2026:

उम्मीदवारों के पास आवेदन करते समय आधार कार्ड, Graduation Marksheet, पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर कैटेगरी सर्टिफिकेट, Identify Proof और Address Proof सभी जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।

तैयारी कैसे करें? - IDBI JAM Recruitment Preparation Strategy:

IDBI JAM भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस को अच्छे से समझकर पढ़ें। रोजाना मॉक टेस्ट और Previous Year Paper भी देते रहे और Reasoning , English और Quantitative Aptitude की भी रोज प्रैक्टिस करते रहे। Current Affairs और Banking Awareness पर भी ध्यान जरूर दें।

अकसर पूछे जाने वाले सवाल FAQ - IDBI JAM Recruitment 2026:

प्रश्न - IDBI JAM Recruitment 2026 की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर - आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 है।
प्रश्न - IDBI JAM Recruitment 2026 की भर्ती कब से शुरू होगी?
उत्तर - ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 8 मार्च 2026 से चालू हो गई है।
प्रश्न - IDBI JAM भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता कितनी है?
उत्तर - किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।
प्रश्न - IDBI JAM Recruitment 2026 में कुल कितने पद है?
उत्तर - 1300 पद
प्रश्न - IDBI JAM की सैलरी कितनी है?
उत्तर - 6.15 लाख रुपए से 6.50 लाख रुपए वार्षिक 

Latest Posts:



Post a Comment

0 Comments