Railway RRC WR Apprentice Recruitment 2026: 5349 पदों पर निकली भर्ती, 21 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू

Railway RRC WR Apprentice Recruitment 2026: 5349 पदों पर निकली भर्ती, 21 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू 


भारतीय रेलवे (Indian Railway) में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Railway Recruitment Cell (RRC) और Western Railway Mumbai ने Apprentice पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए कुल 5349 पदों पर भर्तियां निकाली गई है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हुई है। और साथ किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से ITI का डिप्लोमा प्राप्त किया हुआ है।

Railway RRC WR Apprentice Recruitment 2026 - Details:

Recruitment Overview
भर्ती संगठन Railway Recruitment Cell, Western Railway
पद का नाम Apprentice
कुल पद 5349 पद
आवेदन प्रारंभ 21 फरवरी 2026
अंतिम तिथि 23 मार्च 2026
आयु सीमा 15 से 24 वर्ष
चयन प्रक्रिया मेरिट सूची
आवेदन मोड ऑनलाइन

Railway RRC WR Apprentice Recruitment 2026 - यह भर्ती किस लिए इतनी खास है?

Railway RRC WR Apprentice Recruitment 2026 की भर्ती युवाओं के लिए एक सामान्य भर्ती नहीं है बल्कि युवाओं के लिए भारतीय रेलवे सेक्टर में अपना अच्छा करियर बनाने का एक मजबूत अवसर है। जो भी उम्मीदवार भारतीय रेलवे (Indian Railway) के Apprentice के रूप में चयनित होंगे उन्हें रेलवे के अलग-अलग विभागों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे भविष्य में चयन होने वाले उम्मीदवारो को नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। इस भर्ती में युवाओं का चयन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा यही कारण है कि युवाओं में इस भर्ती को लेकर बहुत ज्यादा उत्साह है।

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates - Railway RRC WR Apprentice 2026):

Railway RRC WR Apprentice Recruitment Online Form 2026 की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 23 मार्च 2026 है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन कर लें। मेरिट सूची की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है। 

आवेदन शुल्क और भुगतान प्रक्रिया (Application Fee & Payment Process):

Railway Apprentice Vacancy 2026 की भर्ती के लिए सभी श्रेणियों जनरल, EWS, OBC (ओबीसी) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है। जबकि SC/ST, महिलाओं और PwBD वाले उम्मीदवारो के लिए आवेदन शुल्क निशुल्क है। पेमेंट का भुगतान करने के लिए आप डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट, क्रेडिट कार्ड या फिर UPI के माध्यम से कर सकते है।

आयु सीमा (Age Limit):

Railway RRC WR Apprentice 2026 की भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष है और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। जो भी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार है उनके लिए सरकारी रेलवे के नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। 

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria):

RRC WR Apprentice 2026 की भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10th Pass की मार्कशीट होनी चाहिए जिसमें 50% तक अंक आए हुए हो। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI डिप्लोमा का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। अगर किसी भी उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI का सर्टिफिकेट नहीं है तो वह इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते है।

कुल पद (Total Vacancies):

Railway RRC WR Apprentice Recruitment भर्ती के लिए कुल 5349 पद शामिल है। जिसमें से SC, ST, OBC, General और EWS की श्रेणियों में पद निर्धारित किए गए है। सबसे ज्यादा पद जनरल और ओबीसी श्रेणियों में दिए गए हैं जिस वजह से इन वर्गों के उम्मीदवारों के लिए ज्यादा अवसर है।

Category Wise Vacancies:

Category No. Of Posts
General 2166
OBC 1435
EWS 552
SC 800
ST 396
Total 5349


चयन प्रक्रिया (Selection Process - Railway RRC WR Recruitment 2026):

Railway RRC WR Apprentice Recruitment 2026 में इच्छुक उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को कोई भी लिखित परीक्षा नही देनी होगी। मेरिट लिस्ट 10वीं पास की मार्कशीट और ITI के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह आवेदन करते समय अपनी जानकारी अपने दस्तावेजों के अनुसार सही भरें क्योंकि अंतिम चयन दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।

जरूरी दस्तावेज (Required Documents):

• 10th Pass Marksheet 
• ITI Certificate 
• Signature 
• Passport Size Photo 
• Caste Certificate 
• Adhar Card / Voter ID 

How To Apply - Railway RRC WR Apprentice Recruitment Online Form 2026:

RRC WR Mumbai Apprentice Online Form 2026 के आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले RRC Western Railway की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद Apprentice Recruitment 2026 वाले लिंक पर क्लिक करके नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता और ट्रेंड संबंधी जानकारी अपने दस्तावेजों के आधार पर सही से भरें। अपने जरूरत दस्तावेजों को अपलोड करें और पेमेंट करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। फॉर्म सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें। 

Some Important Links:


अकसर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ - Railway RRC WR Apprentice 2026):

प्रश्न - Railway RRC WR Apprentice 2026 में कितने पद है?
उत्तर - 5349 पद
प्रश्न - आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर - 23 मार्च 2026
प्रश्न - आवेदन कब से शुरू हुआ? 
उत्तर - 21 फरवरी 2026
प्रश्न - न्यूनतम आयु सीमा कितनी है?
उत्तर - 15 वर्ष 

Related Posts:



Post a Comment

0 Comments