![]() |
| UPSC CMS Recruitment 2026 Notification Out: Apply Online For 1358 Medical Officer Posts |
मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है क्योंकि UPSC CMS Recruitment 2026 आप सभी युवाओं के लिए एक बड़ा अपडेट लेकर आया है। जिससे युवाओं को मेडिकल फील्ड में जाकर सरकारी नौकरी करने का अवसर मिलेगा। Union Public Service Commission (UPSC) ने Combined Medical Service Examination 2026 की भर्ती के लिए आधिकारिक रूप से युवाओं के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के द्वारा Medical Officer के लिए 1358 पदों पर भर्ती की जाएगी। UPSC CMS भर्ती 2026 के लिए जितने उम्मीदवार इच्छुक है वह सभी उम्मीदवार UPSC CMS 2026 Apply Online के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के आवेदन की प्रक्रिया 11 मार्च 2026 से शुरू हो गई जो 31 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। जितने भी उम्मीदवार MBBS Degree वाले है वह सभी उम्मीदवार इस भर्ती के माध्यम से सरकारी मेडिकल सर्विस में अपना अच्छा करियर बना सकते हैं।
यूपीएससी CMS भर्ती 2026 नोटिफिकेशन - UPSC CMS Notification 2026 Release:
यूपीएससी (UPSC) की तरफ से UPSC CMS Notification 2026 की आधिकारिक सूचना जारी हो गई है। इस भर्ती के माध्यम से आवेदन करने वाले युवाओं के लिए 1358 पदों पर भर्तियां निकाली गई है। MBBS Degree वाले युवाओं के लिए इस भर्ती में Municipal Corporation of Delhi, Central Health Services, NDMC और Indian Railways जैसी सरकारी संस्थाओं के लिए मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली गई है। जितने भी उम्मीदवार इस भर्ती के द्वारा चयनित होंगे उन्हें आकर्षक सैलरी और अन्य सरकारी सुविधाओं के लाभ भी दिए जाएंगे। इस भर्ती के द्वारा डॉक्टरों को केंद्र सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं में काम करने का मौका दिया जाएगा। मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए UPSC Combined Medical Services Recruitment 2026 एक सुनहरा अवसर लेकर आया है।
UPSC CMS परीक्षा क्या है - UPSC CMS 2026 Exam Overview:
UPSC Combined Medical Services Examination (CMS) की परीक्षा हर वर्ष Union Public Service Commission (UPSC) द्वारा आयोजित की जाती हैं। यह एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा होती है। UPSC CMS Exam 2026 दो चरणों में आयोजित की जाती है। पहले चरण में उम्मीदवारों से लिखित परीक्षा ली जाएगी और दूसरे चरण में इंटरव्यू या पर्सनालिटी टेस्ट लिया जाएगा। दोनों चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट के आधार पर सरकारी मेडिकल ऑफिसर के पदों पर चयनित किया जाएगा।
UPSC CMS भर्ती 2026 महत्वपूर्ण तिथियां - UPSC CMS Recruitment 2026 Important Dates:
UPSC CMS Recruitment 2026 भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया UPSC CMS 2026 नोटिफिकेशन 11 मार्च 2026 से शुरू हो गया है। सभी उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 31 मार्च 2026 तक कर सकते हैं। UPSC द्वारा UPSC CMS Exam 2026 का आयोजन 2 अगस्त 2026 को होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
| विवरण | तिथि |
| नोटिफिकेशन जारी | 11 मार्च 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 11 मार्च 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 मार्च 2026 |
| कुल रिक्तियां | 1358 पद |
| लिखित परीक्षा तिथि | 2 अगस्त 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी | परीक्षा से पहले |
UPSC CMS भर्ती शैक्षणिक योग्यता 2026 - UPSC CMS Eligibility Criteria 2026:
UPSC CMS Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से MBBS Degree होनी चाहिए। अगर जो भी उम्मीदवार MBBS की परीक्षा देने वाले हैं या जिन्होंने MBBS की अंतिम परीक्षा दी है वे उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन उन उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के समय अपना MBBS Degree का रिजल्ट दिखाना होगा। साथ ही उम्मीदवारो के पास Compulsory Rotating Intership पूरा करा हुआ होना अनिवार्य है। अगर किसी उम्मीदवार का इंटर्नशिप पूरा न हुआ हो तो उन्हें नियुक्ति होने से पहले पूरा करना जरूरी है।
UPSC CMS आयु सीमा - UPSC CMS Age Limit 2026:
जितने भी उम्मीदवार UPSC CMS Recruitment भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए UPSC CMS Age Limit 2026 के आधार पर जितने भी सामान्य (General) वर्ग वाले उम्मीदवारो की अधिकतम आयु 32 वर्ष तक होनी चाहिए। उम्मीदवारों का जन्म 2 अगस्त 1994 के बाद का होना चाहिए। Central Health Service के पदों के आवेदन करने वाले उम्मीदवारो की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की हुई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग में आने वाले उम्मीदवारो को आयु में छूट प्रदान की जाएगी। OBC Category वाले उम्मीदवारो को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी और SC, ST Category वाले उम्मीदवारो को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
UPSC CMS आवेदन शुल्क - UPSC CMS Application Fee 2026:
UPSC Combined Medical Services Examination 2026 के लिए आवेदन शुल्क सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग निर्धारित किया गया है। General,OBC और EWS वर्ग के सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपए है। SC,ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क निशुल्क रखा गया है यानी इन वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन करते समय कोई भी पैसा नहीं देना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह आवेदन फॉर्म भरते समय सही से भरे क्योंकि शुल्क का भुगतान होने के बाद आवेदन शुल्क दोबारा वापस नहीं किया जाएगा।
UPSC CMS चयन प्रक्रिया - UPSC CMS Selection Process 2026:
UPSC CMS Selection Process 2026 में आवेदन करने के उम्मीदवारों को दो चरणों से गुजरना होगा। पहले चरण में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा (Written Examination) देनी पड़ेगी जिसमें दो पेपर होंगे और दोनों पेपरों में ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। Written Examination परीक्षा में कुल 500 अंक होंगे। दूसरे चरण में उम्मीदवारों को Personality Test, इंटरव्यू (Interview) देना होगा जिसमें 100 अंक होंगे। Interview में उम्मीदवारों की निर्णय लेने की क्षमता, व्यक्तिगत क्षमता, सामान्य ज्ञान और नेतृत्व कौशल का मूल्यांकन होता है। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची द्वारा किया जाएगा।
UPSC CMS सैलरी - UPSC CMS Salary 2026:
UPSC CMS भर्ती में Medical Officer के पदों में चयनित होने वाले सभी उम्मीदवारों को Pay Matrix Level-10 के अंतर्गत वेतन दिया जाएगा। जिसमें उम्मीदवारों की शुरुआती सैलरी ₹56,100 प्रति माह दी जाएगी। इसके अलावा मेडिकल सुविधा और Non Practising Allowance (NPA) और अन्य सरकारी लाभ भी दिए जाएंगे। अनुभव बढ़ने के बाद प्रमोशन का लाभ भी दिया जाएगा जिसमें उम्मीदवारों की सैलरी 2 लाख रुपए प्रति माह तक हो सकती है।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें - How To Apply Online For UPSC CMS Recruitment 2026:
UPSC CMS Apply Online 2026 के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद One Time Registration (OTR) पूरा करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। फिर अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर लें। होम पर दिख रहे Combined Medical Services Examination 2026 वाले आवेदन लिंक पर क्लिक करें। अपना नाम, पता,शैक्षणिक योग्यता और व्यक्तिगत जानकारी अपने दस्तावेजों के आधार पर सही-सही भरें। अपने जरूरी दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर को अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग अथवा UPI से करके फॉर्म को सबमिट कर दें। आपका आवेदन सफल होने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
Important Links
| Apply Online | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Join Whatsapp | Click Here |
| Join Telegram | Click Here |
UPSC CMS परीक्षा पैटर्न - UPSC CMS Exam Pattern 2026:
UPSC CMS Exam Pattern 2026 दो पेपर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रथम पेपर में Pediatrics और General Medicine से रिलेटिव प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्नों के लिए 250 अंक दिए जाएंगे। दूसरे पेपर में Preventive & Social Medicine और Gynaecology & Obstetrics, Surgery से संबंधित प्रश्न आयेंगे जो सभी प्रश्न 250 अंकों के होंगे। दोनों पेपर के Exam Objective Type में MCQ आधारित होंगे।
UPSC CMS Recruitment 2026 FAQ - अकसर पूछे जाने वाले सवाल
प्रश्न - UPSC CMS Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर - Medical Officer के लिए कुल 1358 पद है।
प्रश्न - UPSC CMS 2026 के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
उत्तर - UPSC CMS Eligibility 2026 के उम्मीदवारों के पास MBBS Degree होनी चाहिए।
प्रश्न - UPSC CMS Recruitment 2026 आवेदन कब से कब तक होंगे?
उत्तर - UPSC CMS भर्ती 2026 के लिए आवेदन 11 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक होंगे।
प्रश्न - UPSC CMS के अधिकतम आयु कितनी है?
उत्तर - अधिकतम आयु 32 वर्ष है।
प्रश्न - UPSC CMS Exam Date 2026 क्या है?
उत्तर - 2 अगस्त 2026

0 Comments