Indian Navy Agniveer SSR MR Recruitment 2026 - Apply Online For Agniveer SSR MR Vacancy 2026

Indian Navy Agniveer SSR MR Recruitment 2026 Apply Online 


भारतीय नौसेना में करियर बनाकर देश की सेवा करने का सोच रहे युवाओं के लिए Indian Navy Recruitment 2026 शानदार अवसर लेकर आ गया है। भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने युवाओं के लिए Agniveer SSR MR Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से सभी पुरुष और महिला उम्मीदवार जो अविवाहित हैं वह Agniveer SSR 01/2027, 02/2027 और Agniveer MR 01/27, 02/2027 में आवेदन करके भारतीय नौसेना में जाकर देश की सेवा करने का सुनहरे मौके का फायदा उठा सकते हैं। जितने भी उम्मीदवार इस भर्ती में चयनित होंगे उन्हें आकर्षक सैलरी और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा। युवाओं के लिए Indian Navy Agniveer Recruitment 2026 Apply Online प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर 14 मार्च 2026 से शुरू हो गई है। अगर आप भी भारतीय नौसेना में जाकर देश की सेवा करना चाहते है तो आप भी निर्धारित समय पर पहले आवेदन कर लें। 

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026 Details:

भारतीय नौसेना द्वारा Indian Navy SSR MR Recruitment 2026 Notification 10 मार्च 2026 को जारी किया जा चुका है। जितने भी उम्मीदवार भारतीय नौसेना में जाकर अपना अच्छा करियर बनाना चाहते है वह आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ ले। इस भर्ती में Indian Navy Entrance Test (INET) 2026 का आयोजन होगा। यह चयन प्रक्रिया का पहला चरण है। इस भर्ती में परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। जिसमें सफल होने वाले सभी उम्मीदवारों को आगे के चरणों के लिए बुलाया जाएगा।
Indian Navy SSR MR Recruitment 2026 – Important Details
भर्ती का नाम Indian Navy SSR MR Vacancy 2026
नोटिफिकेशन जारी 10 मार्च 2026
आवेदन शुरू 14 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026
आवेदन में सुधार की तिथि 10 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड जारी परीक्षा से पहले
ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in

शैक्षणिक योग्यता - Indian Navy SSR MR Eligibility Criteria 2026:

जितने भी उम्मीदवार Indian Navy SSR Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते है उन युवाओं के पास Indian Navy SSR Eligibility Criteria 2026 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता Mathematics और भौतिक विज्ञान (Physics) विषयों के साथ 10+2 किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पास होना अनिवार्य है। इसके ही साथ ही उम्मीदवारो के 12वीं पास में कम से कम 50% अंक आए हो। अगर किसी उम्मीदवारों ने Engineering Diploma या Vocational Course किया हुआ है तो वह उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जितने भी उम्मीदवार Indian Navy MR Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके पास Indian Navy MR Recruitment 2026 Qualification के लिए न्यूनतम योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के 10वीं पास में कम से कम 50% अंक आए हुए हो। MR Trade में शामिल होने के लिए अगर कोई उम्मीदवार 2025-26 शैक्षणिक सत्र में दसवीं बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं तो वह सभी उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते है। 

आयु सीमा - Indian Navy SSR MR Age Limit 2026:

भारतीय नौसेना द्वारा Indian Navy SSR MR Age Limit 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारो का जन्म Agniveer SSR MR 01/2027 के लिए 1 दिसम्बर 2004 से 31 मई 2009 के बीच में होना है। वहीं Agniveer SSR MR 02/2027 Batch वाले युवाओं के लिए उम्मीदवारों का जन्म 1 मई 2005 से 31 अक्टूबर 2009 के बीच होना अनिवार्य है। 

Indian Navy Marital Status Rule 2026:

Indian Navy Agniveer Recruitment 2026 के नियमों द्वारा Indian Navy Agniveer 2026 में केवल अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। Agniveer योजना में चार वर्ष तक की सेवा अवधि में किसी भी उम्मीदवार को शादी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अगर कोई भी उम्मीदवार इस नियम को नहीं मानेगा तो उन्हें नौकरी से हटा दिया जाएगा। भर्ती के समय उम्मीदवारों को एक घोषणा पत्र दिखाना होगा जिससे यह पता चले की उम्मीदवार अविवाहित हैं। 

आवेदन शुल्क - Indian Navy SSR MR Application Fee 2026:

सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए लिए Indian Navy SSR MR Application Fee 550 रुपए रखी गई है इसके साथ ही 18% GST भी देनी होगी। शुल्क का भुगतान करने के उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और UPI के माध्यम से कर सकते है।

आवेदन कैसे करें - How To Apply Indian Navy Agniveer SSR MR 2026:

जितने भी उम्मीदवार Indian Navy Agniveer SSR MR Recruitment 2026 Apply Online करना चाहते है वह Indian Navy Agniveer की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। फिर अपने मोबाइल नंबर या ईमेल से रजिस्ट्रेशन करें और रजिस्ट्रेशन ईमेल और पासवर्ड से लॉगिन करें। उसके बाद SSR Trade या फिर MR Trade में से एक लिंक पर क्लिक करें। फिर अपने दस्तावेजों के आधार पर सावधानीपूर्वक अपनी पर्सनल डिटेल सही से भरें। जरूरी दस्तावेजों जैसे कि फोटो और सिग्नेचर को अपलोड करें। पेमेंट का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करके फॉर्म सबमिट करें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 14 मार्च 2026 से शुरू हो गई है जो 6 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी।
Important Links
Apply Online Click Here
Official Website Click Here
Join Telegram Click Here
Join Whatsapp Click Here

Indian Navy SSR MR Exam Pattern 2026:

Indian Navy 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारो के लिए Indian Navy SSR MR Exam Pattern 2026 की चयन प्रक्रिया महत्वपूर्ण होने वाली है। SSR Trade और MR Trade दोनों पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होगी जिसमें MCQ आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। SSR परीक्षा में कुल 100 प्रश्न आयेंगे जिसके लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। SSR परीक्षा में Mathematics, English, General Awareness और Science विषयों से संबंधित प्रश्न दिए जाएंगे। इसके अलावा MR परीक्षा में कुल 50 प्रश्न आयेंगे जिसके लिए परीक्षा की अवधि 30 मिनट होगी। MR परीक्षा में General Awareness, Science और Mathematics विषयों से संबंधित सभी प्रश्न पूछे जाएंगे। 

Indian Navy SSR MR Physical Fitness Test 2026:

Indian Navy SSR (MR) में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को Indian Navy Physical Fitness Test (PFT) 2026 की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसमें उम्मीदवारों को अपनी फिटनेस का परीक्षण और शारीरिक क्षमता का टेस्ट देना होता है। पुरुष वर्ग के उम्मीदवारो को 1.6 किलोमीटर दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी पड़ेगी। इसके अलावा 15 पुश अप, 20 स्क्वैट्स और 15 सिट अप लगाने होंगे। महिला वर्ग के उम्मीदवारो को 1.6 किलोमीटर दौड़ 8 मिनट में पूरी करने के लिए समय दिया जाएगा। इसके साथ महिलाओं को 10 पुश अप, 15 स्क्वैट्स और 10 सिट अप लगाने होंगे।

सैलरी - Indian Navy Agniveer Salary & Benefits:

Indian Navy SSR MR Vacancy 2026 में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारो को Agnipath योजना के तहत प्रथम वर्ष में ₹30,000 प्रति माह सैलरी दी जाएगी जिसमें Agniveer Corpus Fund में कुछ राशि जमा होती रहती हैं। Indian Navy में चार वर्ष की सेवा करने के बाद उम्मीदवारों को Seva Nidhi Package भी दिया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को मेडिकल सुविधा, बीमा कवर और अन्य सरकारी सुविधाओं के लाभ भी दिए जाते हैं।

FAQ - Indian Navy SSR MR Recruitment 2026:

प्रश्न - Indian Navy SSR MR Recruitment 2026 के लिए न्यूनतम योग्यता कितनी है?
उत्तर - SSR के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास Mathematics और Physics विषयों के साथ और MR के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास होना अनिवार्य है।
प्रश्न - Indian Navy SSR MR Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
उत्तर - आवेदन 14 मार्च 2026 से शुरू होकर 6 अप्रैल 2026 तक चालू रहेंगे। 
प्रश्न - Indian Navy SSR MR Recruitment 2026 के लिए आवेदन कौन कर सकते हैं?
उत्तर - सभी कैटेगरी के अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिला आवेदन कर सकते है।
प्रश्न - Indian Navy Agniveer Salary 2026 कितनी होगी?
उत्तर - प्रथम वर्ष में 30,000 रुपए प्रति माह 

Latest Posts:

Post a Comment

0 Comments